ALIRAJPUR LIVE के लिए पियुष चन्देल की रिपोर्ट–
भगवान परशुरामजी की जयंती के उपलक्ष्य में आलीराजपुर के सहयोग गार्डन मे शिव शक्ति महिला मंडल एवं सर्व ब्राह्मण समाज आलीराजपुर द्वारा जिले के आदिवासी अंचल मे उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिये डॉ. के.सी. गुप्ता (आलीराजपुर), डॉ. प्रमेय रेवडियां (आलीराजपुर), डॉ. अमित दलाल (बोरी), डॉ. जयदीप जंमीदार (कट्ठीवाड़ा) का प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। डॉ. गुप्ता कई वर्षो से हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप मे जिला चिकित्सालय आलीराजपुर मे अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है तथा डॉ. रेवडियां दन्त चिकित्सक होने के साथ ही टीम रक्त दुत के साथ मिलकर रक्तदान के लिए प्रेरणादायी और उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। डॉ. दलाल व डॉ. जंमीदार आदिवासी बहुल इलाकों में समर्पित भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष निरंजन मेहता एवं शिव शक्ति मंडल की अध्यक्ष पूर्णिमा व्यास ने बताया कि चिकित्सको को ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है, क्योंकि ये लोगों को शारीरीक एवं मानसिक पीडाओं से मुक्ति दिलाते है। आमंत्रित चिकित्सकों ने सम्मान के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अशोक औझा, आलीराजपुर ब्राह्मण युवा संगठन के अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, प्रोफेसर अमित जोशी, समाज सेवी दीपक दीक्षित एवं बडी संख्या में ब्राह्मण समाज के पुरूष व महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *