झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर जीर्णोद्धार समिति द्वारा सदर बाजार स्थित शंकर मंदिर पर आयोजन किया जिसमें शिवजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। शिव धुन में मस्त भक्तिमय माहौल में सैकड़ों शिव भक्तों की उपस्थित में शाम की महाआरती की गई जिसमें फरियाली प्रसादी का वितरण किया। शिव जी का पूजन किया व भजन मंडली द्वारा तडक़े तक भजन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मंदिर समिति द्वारा महाआरती का लाभ लेने हेतु अपनी और से दान स्वरूप राशि की बोली लगवाई गई जिसमें राजेश भटेवरा द्वारा महाआरती हेतु अपनी ओर से 11 हजार एक रुपए की बोली लगाकर इस महाआरती के लाभार्थी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। गया शिवजी का मनमोहक श्रृंगार भक्त राज पांचाल द्वारा किया गया। भजन कीर्तन का दौर रातभर चलता रहा। Post navigation आम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अधेड़ ने की आत्महत्या नवविवाहिता ने कीटनाशक पीकर दी जान