झाबुआ लाइव के लिए थांदलारोड से बुरहानुद्दीन जादलीवाला की रिपोर्ट-
बुधवार तडक़े 4 बजे एक अधेड़ ने आम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम नौगांवा के कटारा फलिया का 55 वर्षीय पीडिय़ा पिता रूपला धाक अपने घर के समीप ही आम के पेड़ पर लटक गया। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो वे चौंक गए और लाश को ग्रामवासियों की सहायता से पेड़ से उतारा और इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एफएसएल वैज्ञानिक अधिकारी मुजाल्दे, टीआई शेरसिंह बघेल, सब इंस्पेक्टर दिनेश राठी, थांदलारोड चौकी प्रभारी सुनील राजपूत मौके पर पहुंचे और मर्ग क्रमांक 16/2018 सीआरपीसी धारा 174 का मर्ग कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मामले की जांच चौकी प्रभारी सुनील राजपूत कर रहे हैं। परिजनों की मानें तो वह पिछले करीब दो माह से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके बाद मृतक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *