झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- श्रावण मास के तीसरे सोमवार को पारा बस स्टैंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर नम: शिवाय के मंत्र से गूंज उठा सुबह से ही मन्दिर में शिव भक्तों की भीड़ रही। भगवान का दिन भर जल, दूध और पंचामृत से अभिषेक होता रहा वही बेल पत्र और सुगन्धित पुष्प चढ़ाकर भक्तों ने सुख सम्रद्धि की कामना की रामायण मंडल के चेतन राजपूत, गौरव कहार, यशवंत कटारा, नानू प्रजापत, राहुल शर्मा ने मन्दिर के गर्भ गृह में शाम को आकर्षक झांकी बनाई। झांकी को गोशाला का रूप दिया गया। मास परायण का भक्त ले रहे आनंद नगर के लोगो ने झांकी की खूब प्रशंसा की रामायण मण्डल ने खीर प्रसाद और भांग शरबत का वितरण भी किया। पण्डित संजय शर्मा ने बताया कि नगर के प्राचीन शिव मंदिर में वर्षो पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए रामायण मंडल ने मन्दिर में चल रहे रामचरितमानस के मास परायण की आरती के बाद भजन हुए पश्चात रात 12 बजे आरती की गई नगर में पृथ्वीराज नदी के तट पर स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर पर भी भक्तो ने भगवान का अभिषेक पूजन किया और बेल पत्र चढ़ाए। Post navigation कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ के वैज्ञानिकों को मिला कृषि का राष्ट्रीय पुरस्कार अंतरवेलिया के समीप बस पलटी ; 5 घायल