चंद्रशेखर आजाद नगर। शिव शक्ति महिला मंडल चंद्रशेखर आजाद नगर के द्वारा आगामी 11 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच नगर बस स्टेंड स्थित टाउन हॉल  प्रांगण में प्रतिदिन शाम-7 से रात्रि 11 बजे तक भव्य शिव पुराण कथा का आयोजन पंडित शिव गुरु शर्मा के मुखारविंद से होने जा रहा हैं।

आयोजन को लेकर शिव शक्ति महिला मंडल, चंद्रशेखर आजाद नगर की महिलाओं द्वारा व्यापक रूपरेखा तैयार करते हुए कालिका माता मंदिर के मांगलिक भवन में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया| बैठक में महिला मंडल द्वारा तय किया गया कि आगामी 11 अप्रैल को शुरू होने जा रही शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कालिका मंदिर से नगर के मुख्य मार्ग होकर भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा| कलश यात्रा के दौरान सभी महिलाएं एक समान वूशभूषा में नगर के चल समारोह में भ्रमण करेगी। जिसका समापन कथा स्थल,टाउन हॉल प्रांगण में  किया जायेगा| जिसके पश्चात उसी दिन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिदिन पंडित शिव गुरु शर्मा के मुखारविंद से शिव पुराण कथा का अमृतपान नगर सहित क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता करेगी। शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा शिव पुराण कथा भव्यता प्रदान करने के लिए घर-घर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण दिया जायेगा रहा हैं। शिव पुराण कथा को लेकर शिव शक्ति महिला  मंडल द्वारा व्यापक तैयारियां जारी की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *