आरीफ हुसैन@चंद्रशेखर आजाद नगर शिवशक्ति महिला मंडल, चंद्रशेखर आजाद नगर के संयुक्त प्रयास से नगर के टाऊन हाल प्रांगण में 11 अप्रेल से 17 अप्रैल तक शाम-7 से रात्रि 10 बजे तक नगर में बहने वाली शिव पुराण गंगा का शुभांरभ भव्य कलश यात्रा के साथ देर शाम कालिका माता मंदिर परिसर से हुआ। शोभायात्रा में शिव महिला मंडल की महिलाओं सहित महिलाओं का उत्साह नगर में पहली बार देखने लायक रहा। शोभायात्रा में शिवपुराण कथा पंडित शिवगुरू बग्गी में विराजमान रहे। मुख्य यजमान सुनील गुप्ता कविता गुप्ता शिवपुराण सर पर धारण कर नगर के मुख्य मार्ग से नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा नगर के मार्ग,नया बाजार,सोनी मोहल्ला होते हुवे टाऊन प्रांगण पहुंची| शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। Post navigation शिवशक्ति महिला मंडल द्वारा शिवपुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण