रितेश गुप्ता, थांदला थांदला होली चौक निवासी युवक हेमेंद्र उपाध्याय बीते 2 दिनों से लापता है। हेमेंद्र शासकीय बालक उ. मा. वि. थांदला में माध्यमिक शिक्षक है। जो की दिनांक 31/08/2020 दोपहर से लापता है , परिवार जनों ने थाना थांदला में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने हेमेंद्र की कॉल डिटेल को चेक किया है, परंतु उससे अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। चुकी हेमेंद्र अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ कर गया है, इस कारण लोकेशन पता करने में किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है। नगर के कुछ युवकों के अनुसार उन्हें ग्राम अगराल में देखा गया था , जिसे देखते हुए परिवार जनों को पुलिस, झाबुआ से लेकर थांदला के बीच के पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं । हेमेंद्र के पिता बाबूलाल उपाध्याय ने अपील की है कि अगर किसी के पास भी इनके संबंध में कोई सूचना हो तो 96307 29248 इस नंबर पर संपर्क करें। Post navigation ग्रामीणों ने पंचायत कार्यो की जांच कर राशि भुगतान की मांग की, लोकडाउन में मेड़बंधन की मजदूरी का नही हुआ भुगतान आलीराजपुर को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात, सांसद गुमानसिंह डामोर ने किया वर्चुअल उदघाटन