रक्षित मोदी@ छकतला शिक्षक दिवस के अवसर पर असाड़ा राजपूत समाज द्वारा राजपूत समाज भवन में महेश जी शर्मा संस्थापक शिवगंगा झाबुआ ,संजय जी परवाल सहायक संचालक आदिवासी विकास विभाग, सुधीर जी वाघेला संपादक घटना चक्र एवं राजपूत समाज अध्यक्ष राजेश जी राठौर के विशेष आतिथ्य में एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर, तिलक लगाकर शिक्षको का सम्मान कर शिक्षक दिवस मनाया गया l स्वागत भाषण कार्यक्रम के संयोजक श्री अरुण गेहलोत ने दिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा शिक्षक का दायित्व है कि वह छात्र के हर प्रश्न का उत्तर दें उसकी हर शंका का समाधान करें शिक्षक का सम्मान ना कभी कम हुआ है ना कभी कम होगा इसकी महत्ता तो केवल वह छात्र बता सकता है जिसने शिक्षक की प्रेरणा से जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल किया है श्री परवाल ने शिक्षक के विभिन्न दायित्व पर पर प्रकाश डाला कार्यक्रम को अरविंदसिंह गेहलोत ,जितेंद्रसिंह तवर, रीतु सोलंकी ने भी संबोधित किया उपस्थित अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह व शाल श्रीफल प्रदान कर नरेंद्रसिंह तवर ,रमणसिंह सोलंकी, नारायण वर्मा, हेमंतसिंह सिसोदिया ,श्रीमति भद्रशीला गेहलोत ,श्रीमतिओमलता पवार ,श्रीमति वीणा सिसोदिया द्वारा किया गयाl कार्यक्रम का संचालन राजेश आर वाघेला एवं आभार सचिव योगेशसिंह सोलंकी ने माना Post navigation अभा विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन; इन्हें मिले दायित्व… अभाविप ने 7 सूत्रीय शैक्षणिक समस्याओं के संबंध में सीएम को सौंपा ज्ञापन