आरिफ हुसैन @ चन्द्रशेखर आज़ाद नगर एकीकृत शासकीय हाई स्कूल भुराघाटा में कार्यरत भिकला चौहान माध्यमिक शिक्षक का स्थानांतरण हो जाने से सम्पूर्ण स्टाफ ने शाला समय के पश्चात बिदाई समारोह का आयोजन किया। मिरसिंह मावि ने चौहान का शॉल श्रीफल ओर उपहार से स्वागत किया। दलसिंह चौहान, लीला बघेल ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। चुकी भिकला चौहान संस्था में प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्यरत थे | उनके स्थान पर नवागत प्राचार्य राजशेखर कुलकर्णी ने पदभार ग्रहण किया। साथ ही राजशेखर कुलकर्णी का स्वागत समारोह का आयोजन भी किया गया। कुलकर्णी का स्वागत वरिष्ठ शिक्षक अहमदनुर शेख व समस्त स्टाफ ने पुष्प माला से किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार सोनी के द्वारा किया गया। Post navigation ब्लैकमेलिंग का नया फंडा: सीएम हेल्पलाइन में पंचायतों की शिकायत वापस लेने के बदले मांगे 5000 रूपये, ग्राम पंचायत सचिव- रोजगार सहायक ने करवाई FIR नगर परिषद का नवाचार : स्कूल, होटलों व अस्पतालों का किया जाएगा स्वच्छता सर्वेक्षण, रैंकिंग में अव्वल आने पर मिलेगा सर्टिफिकेट