बड़ी खट्टाली …….. खट्टाली संकुल के प्राथमिक शिक्षक कृष्णकांत राठौड़ नदीधड़ फलिया छोटी हीरापुर में पदस्थ थे। जिनका आज 17 अप्रैल की सुबह में अचानक निधन हो गया। शिक्षा जगत व ग्राम वासियो में शोक की लहर दौड़ गयी। कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते सभी रिश्तेदारों, मित्रो ने सोशल मीडिया के माध्यम से व अपने घर पर ही शोक सवेंदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया जा रहा है कि कई दिनों से बीमार थे व पीलिया, टाइफाइड से अचानक निधन हो गया। पटवारी नितेश अलावा ने अपील करते हुवे बताया कि संकट को इस घड़ी में इनके परिवारजनों, रिश्तेदार, समाज जनो, और खट्टाली निवासियों से विनम्र अपील है के इस दुःखद घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ खड़े है। लेकिन वैश्विक महामारी का ध्यान रखते हुए प्रशासन के नियमो का पालन करना आवश्यक है। Post navigation दाहोद से बाइक से आये युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 108 वाहन से संदिग्ध व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन के लिए भेजा लॉकडाउन में अन्य प्रांतों व शहरों में फंसे जिले के ग्रामीण मजदूरों को कैसे मिलेगी शासकीय आर्थिक सहायता….? जिले की बैंकों में खाते होने से परिजन परेशान