झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
फरार आरोपी को पकडऩे गई पुलिस को एक शिक्षक के घर में से अवैध शराब मिली। लाटरी कांड में फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने सारंगी के एक घर में दबिश दी जहां 15 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। मंगलवार दोपहर में पेटलावद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की फरार आरोपी जितेंद्र बसेर ग्राम सारंगी में रितेश बसेर के यहां छिपा है तभी पुलिस ने टीम बनाकर रितेश बसेर के घर पर घेराबंदी कर दबिश दी, जब पुलिस टीम घर में तलाशी ले रही थी तो जितेंद्र बसेर तो नहीं मिला लेकिन घर में अवैध शराब मिल गई। ह देख टीम भी हतप्रद रह गई। पुलिस ने यहां से 20 क्वार्टर गोवा विस्की और 60 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन जब्त की जो कि 15 लीटर है जिसकी बाजार कीमत 3800 रूपए है। पुलिस ने आरोपी मधुकांता पति चिमनलाल बसेर के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मालूम हो की रितेश बसेर एक शिक्षक है उसके घर से अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *