भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में वर्षों से पदस्थ शिक्षा अधिकारी की लापरवाही के चलते ब्लॉक के सभी शिक्षकों के प्रशिक्षण एवं एफएलएन भुगतान अटका हुआ है। यह अधिकारी भोपाल व कलेक्टर आलीराजपुर के आदेशों की धज्जियां उड़ाते रहे हैं। बीईओ, बीआरसी चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा द्वारा शिक्षकों के एफएलएन पैसे मंजूर होने के बाद भी नहीं दिए जा रहे हैं। पूरे ब्लॉक के शिक्षक अपने ही पैसे के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके हक का पैसा उच्च अधिकारी द्वारा उन के खाते में ट्रांसफर नहीं किया जा रहा। वहीं शिक्षक व उनके परिवारजन आज अपने हक के लिए अपने ही विभाग के उन अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर लगाने को मजबूर है। एक साल से उनके हक का पैसा उन्हें नहीं मिल रहा है। नाम नहीं बताने की शर्त पर संकुल के शिक्षक दबी जुबान से आलीराजपुर झाबुआ लाइव को अपने हक बात कहने के लिए अन्दर की बात बता आदेश के साथ अपनी बात पहुंचा रहे हैं। शिक्षकों का कहना है हमारी बात को बड़े अधिकारी तक पहुंचाई जाए। इस विषय को लेकर बीआरसी राजेंद्र बैरागी से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि पैसा धीरे-धीरे आ रहा है, ज्यादा समय नहीं हुआ है। यह जानकारी जिले में भेजेंगे और फिर वहां से वह पैसा स्वीकृत होगा। 20 दिन का समय और लगेगा। Post navigation तीन दिवसीय क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया पुलिस का खौफ नहीं, लोग नशे की हालत में बस स्टैंड व मैन बाजार में और अपना आपसी विवाद