भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर ग्राम पंचायत विकास योजना (gpdp) सतत विकास के लक्ष्यो के स्थानीयकरन (एलएसडीजी) ग्राम पंचायत प्लांनिग फेसिलिटेशन टीम (जीपीएफटी) हेतु सरपंच सचिव रोजगार सहायक ग्राम सभा पैसा मोबालाइजर आशा कार्यकर्ता आगनवाडी कार्यकर्ता स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सचिव के तीन दिवसीय क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किये जा रहे हैं। उक्त प्रशिक्षण क्षेत्रीय ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान इंदौर द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है। प्रशिक्षण में इंदौर में प्रशिक्षित प्रशिक्षक जीएस आंचलिया, प्रदीप अर्नाल्ड अनिता पाटीदार मिथुन हटिला वेरसिंह मेडा द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण तथा ग्राम पंचायत आय के स्रोत जैव विविधता किशोर न्याय के बारे में विस्तृत से बताया एवं वीडियो के माध्यम से समझया गया gpdp अपलोड करने एवं पोर्टल की जानकारी अब्बास जाम्बुवाला के द्वारा समझाया गया। उक्त प्रशिक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वेरसिंह मुजाल्दा द्वारा भी प्रशिक्षण में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को प्रशिक्षण को सुनने समझने एवं पोर्टल सम्बन्धी समस्त जानकारी को देख कर ग्राम पंचायत में अमल में लाने का कहा गया। Post navigation उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी भावभीनी बिदाई शिक्षकों के प्रशिक्षण और एफएलएन का भुगतान अटका, अधिकारियों के चक्कर लगा रहे शिक्षक