भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर में पुलिस का खौफ नहीं है लोग नशे की हालत में बस स्टैंड व मैन बाजार में और अपना आपसी विवाद झगड़ा करते हुवे नजर आते हे चारों तरफ भय का माहौल बना रहता है। पुलिस प्रशासन के जवान के बैठने की बस स्टैंड पर वैकल्पिक व्यवस्था भी है लेकिन पुलिस अधिकारी जो नियुक्त होते हैं वह यहां से हमेशा गायब रहते हैं। पुलिस सिर्फ तोड़, भांजगडी के हिसाब किताब में ही लगी रहती है। इतना ही नहीं स्कूल टाइम में बाइकर्स का भी आतंक है जिन्हें एफ जेड का नाम दे रखा है। इस प्रकार की बाइक के अधिकांश ना तो पेपर है ना गाड़ियों पर नंबर लिखे होते हैं। यहां कुछ युवा अपनी टीम बनाकर नशे की हालत में लड़कियों के आगे पीछे घूमते रहते हैं और लड़कियां परेशान हो जाती है। शायद चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस किसी बड़े हादसे के इंतजार कर रही है। चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस का इस ओर ध्यान नहीं है। बड़े अधिकारी को फोन करके सूचना दी जाती है झगड़ा खत्म होता है वहां तक पुलिस नहीं आती है। कोई सुनने वाला नहीं है बस स्टैंड और मार्केट को पुलिस प्रशासन ने लावारिस बना दिया है। Post navigation शिक्षकों के प्रशिक्षण और एफएलएन का भुगतान अटका, अधिकारियों के चक्कर लगा रहे शिक्षक सरपंच ने छात्रावास जाकर बच्चों से की चर्चा, समस्याएं भी जानी