भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर जनपद विकासखंड के अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा नवीन आवंटित शासकीय उचित मुल्य दुकान ग्राम पंचायत सजेली नान्या साथ में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मेघनगर, ग्राम पंचायत फुटतालाब में आदर्श महिला बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था फुटतालाब, ग्राम पंचायत छायन में दुर्गेश्वरी महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार मेघनगर का शुभारंभ जनपद पंचायत मेघनगर की अध्यक्ष सुुशीला प्रेम सिंह भाबर, विशेष अतिथि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, अध्यक्षता सरपंचगण बालू सरपंच सजेली, दुर्गा सरपंच छायन, बहादुर खराडी फुटतालाब आदि के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर सीसीबी मेघनगर के सुपरवाइजर बैरागी, मैनेजर शंकर नायक, नानूराम नायक, विक्रेता नीलेश बामन, दर्शन साबलिया, सचिव हाड़ा, जीनू डामोर, सोमसिंह, राजू डामोर आदि उपस्थित थे। Post navigation अवैध गौवंशीय पशुओं की तस्करी को लेकर विहिप ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा थाना प्रभारी को ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा