परवलिया। हायर सेकेंडरी स्कूल परवलिया में मध्यप्रदेश सरकार की निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर व प्रदेश भाजपा संगठन में मंत्री संगीता सोनी के मुख्य अतिथिय में साइकिल वितरण हुआ। साइकिल वितरण कार्यक्रम के पूर्व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की ततपश्चात विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक कलसिंह भाबर विद्यार्थियों से कहा की मध्य प्रदेश सरकार की छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली निशुल्क सेवाओं जैसे छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन, लैपटॉप योजना,स्कूटी योजना, सिविल सेवा सर्विसेस व चिकित्सा के क्षेत्र में निशुल्क छात्रवृत्ति का लाभ मध्यप्रदेश सरकार आपको प्रदय करती है अच्छे संस्कार के साथ अध्ययन लाभ लेकर स्कूल में अच्छे से अच्छे अंक अर्जित कर अपने स्वर्णिम भविष्य को बना सकते हो वर्तमान में सोशल मीडिया का कम उपयोग करते हुए विद्या अध्ययन की सलाह दी। कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री संगीता सोनी भाजपा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने भी संबोधित किया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में पूर्व मण्डल अध्यक्ष रोहित बैरागी, सरपंच दिमा खुशाल सिंगाड़, जनपद सदस्य अर्जुनसिंह मईड़ा,यशवंतसिंह बामनिया, मसुल निनामा उपसरपंच पूरण पाटीदार, भगवानलाल पाटीदार,जीतू राठौड़,सरपंच कान्हा गणावा,उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्राचार्य स्वरूप श्रीवास्तव ने विद्यालय की गतिविधियों और समस्त जानकारी से सभी को अवगत करवाया। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई विश्वास शर्मा व आभार वरिष्ठ अध्यापक गोपाल खराड़ी ने माना। Post navigation विशाल कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय मेले की शुरुआत हुई सुने मकान में ताला तोड़कर जेवर नगदी समेत लाखों की चोरी