वीरेंद्र बसेर, घुघरी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार 1 अगस्त को हाई स्कूल घुघरी में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा भारत माता का वंदन किया गया। सर्वप्रथम संस्था के प्रभारी प्राचार्य मनोहर लाल बसेर द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर भारत माता की आरती उतारी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में नंदराम भाबर द्वारा आक्रमणकारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षक जगदीश आचार्य द्वारा भारत माता वंदना संगीतमय प्रस्तुति दी गई। सतीश चंद्र शर्मा द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद के ऊपर व्याख्यान दिया गया। राकेश आर्य द्वारा स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व के बारे में बताया। प्राचार्य मनोहर बसेर ने भारत के गुलामी से लेकर आजादी तक के सफर के बारे में बताया साथ ही 15 अगस्त 2023 तक अमृत महोत्सव मनाना है। साथ ही तिरंगे की आन बान और शान की रक्षा करना है कार्यक्रम का संचालन राकेश आर्य द्वारा किया गया। Post navigation पंचायत चुनाव में इस ग्राम पंचायत से तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारे लगाए