नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk अब से कुछ देर पहले झाबुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पिटोल चौकी के एक निजी होटल में एक शिक्षक और छात्रा को छात्रा के परिवार जनों ने बरामद किया , जहां से दोनो को छात्रा को परिवारजन पिटोल चौकी लेकर आए , छात्रा के परिजनों का आरोप है की शिक्षक ने छात्रा को डरा धमकाकर उसका शारीरिक शोषण किया है एवं लगातार कई समय से वे छात्र को जान से मारने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है शिक्षक पिटोल के पास बावड़ी बड़ी में बतौर माध्यमिक शिक्षक पदस्थ है, शिक्षक का नाम भारत सिंह भूरिया बताया जा रहा है , फिलहाल नाबालिक छात्रा के बयान झाबुआ कोतवाली में दर्ज किए जा रहे हैं बयान के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। Post navigation हरि नगर निवासी युवक की वडोदरा मे डेंगू से मौत !! शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद महाविद्यालय में बनी नई कार्यकारिणी, इन्हें मिला ये दायित्व…