विजय मालवी@खट्टाली शासन की पहल पर 1 से 5 मार्च तक चलाए जा रहे पौधारोपण महा अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में पौधारोपण के दौरान विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधे लगाकर उनके फोटोग्राफ्स पौधारोपण महाअभियान के अंकुर कार्यक्रम के ऐप वायुदूत अंकुर पर अपलोड किए गए। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रवीण प्रजापत, विजय वर्मा, मनोज लड्ढा, जगदीशचंद्र परवाल, भूपेंद्र झा, कमला मंडलोई, विजय वर्मा, राजेश सस्तिया, कासम जमरा सहित ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच पति भारत सिंह डोडवे, मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौड़, डॉ केसी गहलोत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय मालवी, ललित राठौड़, सचिव कान्हा राठौड़, घोटू राठौड़, कृष्णा मसानिया आदि उपस्थित थे। Post navigation जोबट से नानपुर मार्ग पर ग्राम मोही में रोड की हालत बेहद ख़राब ग्राम जामनी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित