फिरोज खान, चंद्रशेखर आजाद नगर संचालनालय कौशल विकास मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सेजावाड़ा, चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा), जिला आलीराजपुर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 03 कंपनियों ने सहभागिता की। इस दौरान 82 युवा उपस्थित हुए, जिनमें से 24 युवाओं का प्रारंभिक रूप से चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए गए। साथ ही जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के प्रबंधक रोहित भिण्डे ने युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं तथा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध भूखंड आवंटन संबंधी जानकारी देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। Post navigation CM हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतों के खिलाफ FIR की मांग, संविलियन और पदोन्नति के मुद्दों पर भी उठाई आवाज। चंद्रशेखर आजाद नगर में घर के आंगन से बाइक चोरी, अज्ञात आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज