चंद्रशेखर आजाद नगर। आजाद नगर थाना क्षेत्र के आमखुट रोड, भाभरा में घर के बाहर आंगन में खड़ी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित सलीमुद्दीन पिता सहाबुद्दीन लोहार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सलीमुद्दीन 28 जुलाई की रात करीब 10:00 बजे अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल (MP09VX2586) को घर के बाहर आंगन में खड़ी करके सोने चले गए थे। अगले दिन 29 जुलाई की सुबह करीब 5:00 बजे जब वे नमाज पढ़ने के लिए उठे, तो मोटरसाइकिल अपने स्थान पर मौजूद नहीं थी। आस-पास और मोहल्ले में काफी तलाश करने के बाद भी जब बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, तो उन्होंने आजाद नगर थाने पहुंचकर चोरी की सूचना दर्ज कराई। सलीमुद्दीन के मुताबिक, काले रंग की इस पुरानी इस्तेमाल की जा रही होंडा शाइन की अनुमानित कीमत लगभग 40,500 रुपये है। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। Post navigation शासकीय आईटीआई सेजावाड़ा में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली