सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी खरडू बड़ी में बस स्टैंड पर जनरल स्टोर में शॉर्टसर्किट होने से आग लगी यह आग इतनी भयानक थी कि इसे रोका नहीं जाता तो और भी घर इसकी चपेट में आ जाते, लेकिन ग्रामीणों ने एक पानी टैंकर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पा लिया। इस भीषण आगजनी में जनरल स्टोर में रखे फ्रिज, कूलर, किराना सामान, अंडरगारमेंट्स के साथ लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। जब ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर की गई मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जिसके बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचा। Post navigation लॉकडाउन का उल्लंघन कर व्यापार करने पर पुलिस ने की कार्यवाही थाना प्रभारी ने पद ग्रहण करते ही ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्यवाही कर वसूले ₹33250