झाबुआ। शारदा विद्या मंदिर, बिलीडोज राणापुर रोड झाबुआ में आंनद उत्साह और भारत की सनातन संस्कृति ,सभ्यता के समागम के साथ वार्षिक उत्सव का आयोजन होने जा  रहा है।

भारत की सांस्कृतिक धरोहर को नृत्य एवम विभिन्न नाटीकाओ के मनोहर रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उक्त आयोजन में संस्था 750 विद्यार्थी भाग ले रहे है।कार्यक्रम में कुल 25 प्रस्तुतियां होगी।  सनातन संस्कृति की वैचारिक परम्परा को जीवंत रखकर विविधता में एकता के उद्घोष के साथ 21 दिसंबर ,शनिवार 2024 पोष कृष्ण पक्ष षष्ठी वि.स.2081 को मुख्य अतिथि सुश्री निर्मला भूरिया महिला एवं बाल विकास मंत्री मध्य प्रदेश के कर कमलों से कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। आयोजन को लेकर  विद्यार्थियो में बहुत ज्यादा जोश और उत्साह है।सभी विद्यार्थी अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने हेतु आतुर है।भारत की अखंडता अक्षुण्ण रखने के लिए एवम् सांस्कृतिक परम्पराओं को पुनः स्थापित करने के लिए इस तरह के आयोजन परम आवश्यक है।विद्यार्थियो के साथ उनके अभिभावकों और नगर के वरिष्ठ,सम्माननीय और गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम में प्रवेश आमंत्रण पत्र से रहेगा।

कार्यक्रम  का आयोजन सीबीएसई प्राचार्य दीपशिखा तिवारी उप प्राचार्य मकरंद आचार्य एमपी बोर्ड प्राचार्य डॉक्टर कंचन चौहान उप प्राचार्य देवेंद्र व्यास गोपाल कॉलोनी संस्था प्रमुख  रितेश  शर्मा के निर्देशन में हो रहा है ।उक्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजेश  चौहन द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *