झाबुआ डेस्क। 19 दिसंबर को पेटलावद मंडी में मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी संघ से संबंध भारतीय मजदूर संघ की श्रमिक संपर्क अभियान की बैठक रखी गई। इस दौरान मिनी आंगनवाड़ी बहनों को मेन आंगनवाड़ी बनने पर संगठन की प्रदेश महामंत्री संगीता श्रीवास्तव का ढोल के साथ स्वागत किया गया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। बैठक में महामंत्री ने बताया कि हमारी भगोर सेक्टर से गोपालपुरा की जिन मिनी बहनों को हटाया गया था उन बहनों को संगठन के प्रयासों से वापस नौकरी पर लगवा दिया गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी। कार्यक्रम में संयुक्त मंत्री हेमलता प्रदेश सदस्य मंजुला लोहार प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा गोयल जयंतीलाल बैरागी प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा गोयल भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सौरभ पोरवाल जिला अध्यक्ष मोहन प्रजापति बेनी गहलोत मीरा मालवी कांता प्रमिला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थी। Post navigation शारदा विद्या मंदिर के 750 विद्यार्थी देंगे नाटिकाओं की प्रस्तुति मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अन्तर्गत जिले की खेल प्रतिभाएं सम्मानित