बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ सार्वजनिक स्थानों पर कोविड -19 टीकाकरण स्क्रीनिंग व एडवोकेसी व्यवस्था के संबंध में रोकेा-टोको अभियान के अंतर्गत शारदा विद्या मंदिर अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थीयों ने नगर में जाकर नागरिकों से संपर्क किया व जिन नागरिकों ने दोनों डोज पूर्ण किए थे उन्हें विद्यार्थीयों ने अभिन्ंदन पत्र देकर सम्मानित किया एवं जिन नागरिकों ने कोविड टीकाकरण नहीं करवाया उन्हें टोका एवं उन्हें जल्द टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक किया। संपूर्ण कार्यक्रम संस्था संचालक श्री ओम जी शर्मा, के मार्गदर्शन में हुआ। इस क्रार्यक्रम में संस्था प्राचार्य दीपिशिखा तिवारी, उपप्राचार्य मकरंद आचार्य, शिक्षक यशपाल ठाकुर व संध्या सिंह उपस्थित रहें। Post navigation पेंशनर मिलन समारोह का आयोजन बैंक में किया आयोजन रक्तदान कर दी कोविड दिवंगत आत्माओ को श्रद्धांजलि