ALIRAJPUR LIVE के लिए पियुष चन्देल की रिपोर्ट…. शारदा मंडल आलीराजपुर के तत्वावधान मे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं फाग ( होली ) के उपलक्ष्य में फाग महोत्सव 2018 एवं फाग मैले का नगर स्तरीय आयोजन 10 मार्च को स्थानीय सहयोग गार्डन में किया जा रहा है। जिसमें आलीराजपुर नगर की समस्त महिलाओं को इस फाग मैले मे स्टाँल लगाने के लिए आमन्त्रित किया जा रहा है। मैले मे स्टाँल लगाने के लिये कुछ नियम व शर्तें बनाई गई है, जैसे कि कोई भी महिला अपना पंजीयन करवा कर मैले मे स्टाँल लगा सकती है, और किसी भी सामग्री का विक्रय कर सकती हैं। समय से एक घंटा पूर्व आकर स्थान सुनिश्चित करें व स्टाँल पर क्रय विक्रय का समय सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। स्टाँल के लिये 1 टेबल उपलब्ध रहेगी व अतिरिक्त टेबल के लिए अतिरिक्त शुल्क 100 रुपये लिया जायेगा। किसी भी प्रकार का विद्युत उपकरण व डस्टबिन के लिए गारबेज भी स्वयं को लाना होगा। सहयोग संस्था के अध्यक्ष दीपक दिक्षित ने बताया कि फाग मैले मे स्टाँल लगाने के लिए इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है – 9589419605 ,9424871190, 9589604119, 9977466863, 9759685551, 9425485624, 9993190409 फाग महोत्सव 2018 दिनाँक – 10 मार्च 2018 स्थान – सहयोग गार्डन, अस्पताल रोड, आलीराजपुर Post navigation सेल्समैन की हड़ताल से उचित मूल्य की दुकानों में लगे ताले, ग्रामीण उपभोक्ता परेशान भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं से 2018 में सक्रिय भूमिका निभाने की पदाधिकारियों ने की अपील