झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मंयक गोयल की रिपोर्ट- राणापुर में एसडीओपी परिहार ने शांति समिति की बैठक ली। इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा चल रही थी। वही एक ओर इस बैठक में मौजूद तहसीलदार नितिन चौहान अपने मोबाइल में व्यस्त रहे। बैठक में मौजूद अधिकारियों के इस रवैये से नागरिकों ने कहा कि अधिकारी शांति समिति की बैठक को महज औपचारिकता भर मानते हैं वे खानापूर्ति कर देते हैं इसका सटीक उदाहरण शांति समिति की बैठक में तहसीलदार बैठक में तो मौजूद रहे पर वे व्हाट्सएप ग्रुप में ज्यादा सक्रिय नजर आए। Post navigation राठी जिलाध्यक्ष तो चिचाणी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व गश्त में लगी पुलिस सोती रही- गलियों में बाइक चोरी होती रही