झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मयंक गोयल की रिपोर्ट- गुरुवार को माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव चुनाव प्रभारी पंकज डांगा, मंदसौर के मार्गदर्शन में चुनाव परिवेक्षक के रूप गोविन्दा गुप्ता, कार्यकारी जिलाध्यक्ष माहेश्वरी युवा संगठन अलीराजपुर के नेतृत्व में एवं माहेश्वरी सभा जिला झाबुआ के जिलाध्यक्ष गंभीरमल राठी की उपस्थति में सम्पन्न हुए। समाज के जिलाध्यक्ष ने युवाओं को मार्गदर्शन करते हुए माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी पूरे वर्ष कई सकारात्मक कार्य करने के साथ साथ माहेश्वरी सभा के समस्त कार्यो में अपनी सहभागिता करने का अव्हान किया। वही चुनाव परिवेक्षक के रूप में आए अलीराजपुर के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविन्दा गुप्ता ने कहा की युवा संगठन समाज के युवाओ के लिए मार्गदर्शन कैंप, रोजगार कैंप नेत्रदान एवं रक्तदान के प्रति जनजागरण के साथ साथ राष्ट्रीय युवा संगठन एवं प्रादेशिक युवा संगठन के विभिन्न कियाकलापो का भी संचालन करने की बात कही। इस दौरान पश्चीमांचल माहेश्वरी के सदस्य पंकज जागेटीया एवं अर्पित राठी आदी उपस्थित थे। युवा संगठन के सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति पर समस्त माहेश्वरी समाज के समाजजनो ने बधाई दी। कार्यकारिणी में यह हुए मनोनीत जिलाध्यक्ष – मंयक राठी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य – पियुष चिचाणी उपाध्यक्ष -पल्लव चिचाणी जिला सचिव मंत्री-हंसमुख राठी सहसचिव – गौरव बांगड संगठन मंत्री- पवन सोनी कोषाध्यक्ष – जयप्रकाश जाखेटीया क्रीड़ा मंत्री – सौरभ चांडक सांस्कृतिक मंत्री -प्रमोद गेलडा प्रचार मंत्री – कमलेश बांगड प्रदेश कार्यकारी- मण्डल सदस्य सतीश जाखेटीया, गोपाल सोनी, उद्वव राठी, रौनक जाजू Post navigation पेंशनर संघ ने प्रभारी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन शांति समिति बैठक बनी महज औपचारिकता, तहसीलदार मोबाइल में रहे मग्न