झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- सोमवार को शाम 7 बजे शांति समिति की बैठक थाना प्रांगण में रखी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन, एसडीओपी अवास्या, टीआई लोकेंद्रसिंह ठाकुर व गणमान्य नागरिक, मुस्लिम समाजजन, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडियाकर्मी मौजूद थे। इस अवसर पर पेटलावद नगर में यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इसी के साथ सब्जी की दुकान लगाकर रोड पर बैठे व्यवसायियों को हटाकर सब्जी मंडी में दुकाने लगाने व नगर की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान एसपी महेशचंद्र जैन ने नगरवासियों से पर्यावरण के दृषिटगत अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने का संकल्प दिलवाया। Post navigation चोरों ने सेंधमारी कर दिया हजारों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम पेटलावद में एडीजे कोर्ट का भव्य शुभारम्भ 31 अगस्त को