भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जन्मभूमि स्थित समाधि स्थल पर अखंड दीपज्योति प्रचलित करने तथा संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन हेतु किसान मजदूर संघ को अनुमति प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखंड दीपज्योति का शुभारंभ धर्मगुरु शंकराचार्य जी महाराज के करकमलों से किया जाएगा। यह कार्यक्रम दिनांक 27 जून 2020 से निरंतर प्रचलित रहेगा। इसके साथ ही किसान मजदूर संघ द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 (शाम तक) राष्ट्रीय अधिवेशन एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी कार्यक्रम कृषि उपज मंडी प्रांगण, चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में संपन्न होंगे। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह डावर ने बताया कि निर्धारित अवधि हेतु विधिवत अनुमति प्राप्त कर ली गई है। कार्यक्रम की तैयारियों में किसान मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र जोशी उर्फ गट्टू महाराज, जिला संयोजक झाबुआ प्रेम सिंह डामोर तथा सुनील भूरिया प्रमुख रूप से सक्रिय हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। Post navigation 16 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति में रिश्वत मांगने का आरोप, महिला बाल विकास विभाग के बाबुओं पर सवाल