भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आज़ाद नगर (भाबरा) में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां 16 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रविण चौहान, पिता सुरेश चौहान के रूप में हुई है। प्रविण के पिता सुरेश चौहान वन विभाग में एसडीओ के वाहन चालक के पद पर कार्यरत हैं। परिवार एसडीओ कार्यालय के पास स्थित शासकीय क्वार्टर में रहता है। घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पिता कार्यालय में थे, जबकि मां किसी कार्य से बाहर गई हुई थीं। सोमवार शाम करीब 5 बजे जब पिता घर लौटे, तो उन्होंने बेटे को कमरे में पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आज़ाद नगर भाबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है Post navigation 302.06 लाख की लागत से बनेगा तालाब, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने भूमिपूजन किया शहीद चंद्रशेखर आजाद की समाधि स्थल पर अखंड दीपज्योति, राष्ट्रीय अधिवेशन होगा