विपुल पंचाल@झाबुआ झाबुआ शहर के एलआईसी कॉलोनी में रहने वाले युवा अनिल मकवाना उम्र 20 वर्ष ने आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि झाबुआ शहर के रामसिंग मकवाना जो एलआईसी मे अधिकारी है अनिल उनका भतीजा है और 2 दिन पहले ही गुजरात में काम से लौटकर अपने अंकल के यहां रुका हुआ था घर में कोई भी नहीं था मकान मे नीचे के हिस्से मे किराएदार ने खिडकी से देखा तो अनिल ने बंद कमरे में अपने आप को फांसी लगा ली। जब 4 बजे उस देखा गया तो आसपास के लोग पहुंचे मौके पर कोतवाली पुलिस व एफएसएल अधिकारी डॉ आर एस मुजाल्दे मौके पर पहुचे जहाँ एक मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। ) Post navigation शिक्षकों के सातवें वेतनमान के आई एफ एम एस से वेतन भुगतान हेतु आयुक्त आदिवासी विकास भोपाल से निर्देश जारी कलेक्टर के पास पहुंची छात्राएं आखिर क्यों रोने लगी…? See Video..