आरिफ हुसैन, आजादनगर चन्द्रशेखर आज़ाद नगर में दाहोद रोड पर दो बाइक की आपस मे भिड़त दो लोग हो गए। दोनों घायल आजाद नगर के निवासी है जिसमें एक की हालत गंभीर है। बोहरा समाज के शब्बीर जैनुद्दीन को गम्भीर चोट आने पर दाहोद रेफर कर दिया है। आजाद नगर के ऑटो पार्ट्स के व्यापारी अब्बास सायकल वाले का कहना है कि रोजाना कई रेसिंग बाइक वाले हमेशा मेन रोड पर तेज गति से चलते है। पुलिस प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि आजाद नगर में नाबालिक लड़के हो या बड़े रेसिंग बाइक नगर के मेन बाजार हो या मेन रोड पर ज्यादातर बाइक अधिक तेजी से चलाते हुए देखे जाते है। और बहुत तेज रफ्तार से मोटरसायकल चलाते है जिससे ज्यादातर एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है। पुलिस प्रशासन को तेज गति से बाइक चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। Post navigation पुलिस व जनता के बीच समन्वय का अभाव, न्योता के बाद भी पुलिस की शांति समिति की बैठक में नहीं पहुंचे जनप्रतिनिधि व नागरिक हर बार की तरह इस बार भी शांति समिति की बैठक में जोबट के अधिकांश पत्रकारों को सूचना नहीं, पत्रकारों ने किया मिटिंग बहिष्कार,बिना माक्स के करहे है बैठक थाना प्रभारी कैलाश चौहान