भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर में कल रात्रि में गुजरपाडा में एक अज्ञात शव की सूचना पुलिस को मिली थी। अज्ञात शव की सूचना के बाद मेघनगर थाना प्रभारी जेआर बर्डे, एएसआई अम्बाराम कटारा घटना स्थल पर पहुंचे तथा शव का पंचनामा बनाया तथा मामला दर्जकर जांच शुरू की। मृतक के पास एक डायरी मिली जिसमें लिखे फोन नम्बर पर पुलिस द्वारा सूचना दी गई जिससे शव की शिनाख्त हो सके बाद में शव की शिनाख्त कन्हैयालाल पिता रामजतन शिवमुक्त तिवारी निवासी बाघवार जिला महाराज गंज उत्तरप्रदेश के रूप में हुई उसके बाद आज परिजन मेघनगर आए तथा उन्होंने मृतक की पहचान कर मृतक का अंतिम संस्कार मेघनगर में करने की बात कही। Post navigation NIMCET की परीक्षा में किसान के बेटे अजय ने हासिल किया देश में प्रथम स्थान “वायरल सच” – 7 जनवरी को मध्यप्रदेश मे विधानसभा चुनाव वाला मैसैज फर्जी है ; अभी कोई एलान नहीं ; इस लेख से जानिऐ पुरी चुनावी प्रकिया