झाबुआ। राणापुर पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम के चलते शराब पीकर वाहन चलाने वालों को भारी पड़ रही है। राणापुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी के निर्देशन में प्रतिदिन वाहन चेकिंग एवं अन्य मुहिम चलाई जा रही है जिसके चलते थाना प्रभारी बीएस सिसौदिया एवं उनके दल द्वारा शराब पीकर जा रहे रसिया पिता जानू डोडियार निवासी काकरादरा एवं मांगु पिता नथिया डामोर निवासी थुवादर को पकड़ा एवं अगले दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां पर शराब पीकर वहां चलाने के जुर्म में आरोपियों पर धारा 185, 177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 1200 रुपए का आर्थिक दंड किया। पुलिस द्वारा मुहिम सतत चलायी जा रही है, जिससे नशे की हालात में होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। Post navigation प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका की दबंगई सिर्फ 3 घंटे खोलती है स्कूल सांसद भूरिया को ग्रामवासियों ने बताई विद्युत समस्याएं