अलीराजपुर Live के लिए बोरी से संजय गांधी की Exclusive रिपोर्ट । 

 अलीराजपुर जिले के बोरी मे आज तड़के चार बजे के आसपास डाक्टर अमित दलाल को एक युवक ने गला दबाकर मारने की कोशिश की .. लेकिन अस्पताल मे मोजूद मरीज ने डाक्टर को मुक्त करवाया .. डाक्टर अमित दलाल ने मोबाइल पर इस वारदात की सुचना पुलिस को दी लेकिन जब तक पुलिस आती तब तक युवक भाग निकला ..डाक्टर दलाल को गले मे नाखुन के निशान लगे है तथा शट॔ भी फट गयी है डाक्टर दलाल ने बताया कि धार जिले के टांडा इलाके के गांव ” झाई ” गांव के एक दज॔न से अधिक लोग एक घायल महिला को लेकर बोरी के स्वास्थ केंद्र आये थे करीब पांच बजे तड़के .. उन्हे सुचना मिलने पर वह 300 मीटर दुर अपने घर से अस्पताल आये ओर आते ही युवक ने उनकी कालर पकड ली ओर कहा कि डाक्टर होकर कैसै सो सकते हो ओर फिर कालर छोडकर उनका गला पकडकर दबाना शुरु कर दिया जिसे बमुश्किल एक अन्य मरीज ने छुडवाया ..

इसके पहले युवक ने लात मारकर दरवाजा भी अस्पताल का खोल दिया था.. मामले की पुलिस में शिकायत की गयी है उधर घटना से बोरी के आम लोग आक्रोशित है उनके अनुसार अगर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो बोरी बंद किया जायेगा ।

डाक्टर दलाल को लगी चोट
इस युवक द्वारा किया गया था हमला

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *