अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट-
नगर की सहयोग कालोनी में सहयोग कालोनी उत्सव समिति के तत्वाधान में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। रात 9 से 12 बजे तक तीन घंटे के दौरान सभी कालोनी वासियों ने गरबा रास का आनंद लिया। जिसमें कालोनी के सभी बच्चे, युवा महिला ओर पुरुषों ने उत्साह से भाग लेकर गरबा रास किया। रात को 12 बजे चांद की दूधिया रोशनी के बीच भगवान श्री कृष्ण व राधाजी के चित्र की आरती उतारकर विशेष तौर पर बनाए गए दूध की प्रसादी सभी कालोनीवासियों को वितरित की गई। आयोजन को सफल बनाने में सभी कालोनीवासी ओम कसेरा, दिलीप पंवार, मनीष गुप्ता, हितेंद्र शर्मा, कृष्णकांत गुप्ता सहित सभी रहवासियों को सहयोग रहा। उत्सव समिति के अध्यक्ष राधेश्याम जोशी ने सभी कालोनीवासियों का आभार माना।
आरती में भाग लेते हुए सहयोग कालोनी वासी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *