झाबुआ। जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा शतरंज के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इंदौर पब्लिक स्कूल झाबुआ में किया गया। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय रेकिंग प्राप्त खिलाड़ी नरेन्द्रनाथ चतुर्वेदी, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकसिंह धाकरे तथा उपाध्यक्ष अब्दुल अयाज़ कुरैशी ने प्रशिक्षणार्थियों को शतरंज की बारीकियों से अवगत करवाया। पश्चात प्रशिक्षणार्थियों ने शतरंज खेल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। शिविर के प्रारंभ में संस्था प्राचार्य निधी गुप्ता ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज हमारी संस्था का सौभाग्य है कि चेस ऐसासिएशन के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हमारे यहां प्रशिक्षण देने के लिए उपस्थित हुए है। Post navigation माता मरियम पंचकुई ग्रोटो पर्व 7 को अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन