थांदला। शतरंज और टेबल टेनिस के बाद अब *संस्कार पब्लिक स्कूल* के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में संपन्न जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीन बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यालय के छः विद्यार्थियों अदिति राठौर, तनिषा कांकरिया, तनिष्क कांकरिया, शुभम पाटीदार, शुभ राठौर और प्रीत पोरवाल का चयन संभाग स्तर पर खेलने के लिए हुआ, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की और उन्हें अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी प्रेरणा एवं उत्साह प्रदान किया। Post navigation अणु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में मचाई धूम अणु पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया