आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- आदिवासी समाज द्वारा भारत बंद के ऐलान किया गया था, जिसको व्यापारियों ने नही मानने पर पूरे जिले सहित आंबुआ में जबरन व्यापारियों की दुकानें बंद करवाकर विवाद किया। इससे आहत होकर आंबुआ के समस्त व्यापारियों ने मंगलवार हाट बाजार के दिन अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। समस्त व्यापारियों ने पूरे बाजार का भ्रमण कर सभी दुकानदारों से सहमति बनाई। सहमति के उपरांत मंगलवार हाट बाजार के दिन कोई भी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान से कोई व्यापार नहीं करेगा द्य ना ही किसी प्रकार का लेन-देन करेगा। यह निर्णय आज व्यापारी संघ की मीटिंग मे लिया गया। Post navigation हाट बैठक का ठेके को लेकर उठे सवाल एससी-एसटी एक्ट को लेकर नगर बंद रहा मुकम्मल बंद