जितेंद्र वाणी@नानपुर

अलीराजपुर जिले मे वैश्य समाज का स्थापना दिवस हिन्दू नववर्ष गुडीपाडवा पर व्यापक स्तर पर मनाया जायेगा। इस बाबत जैन तीर्थ स्थल लक्मणी मे समाज के विभिन्न घटकों के साथ बैठक रखी गई जिसमे वैश्य महसम्मेलन के प्रदेश मंत्री ओछबलाल सोमानी, जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता के आतिथ्य मे संपन्न हुई। अध्यक्ष संजय गुप्ता ने विभिन्न स्थानों से आये घटक इकाइयों से आये सदस्यो से व्यापक स्तर मनाये जाने वाले स्थापना दिवस की रूपरेखा पर प्रकश डाला व उपस्थित सदस्यों से सुझाव लिए गए।अनेक सुझावों पर विचार करने के पश्चात् 5अप्रैल को जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम तय किया गया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्त सहित अनेका वक्ता शामिल होंगे।इस कार्यक्रम मे नानपुर, खट्टाली, जोबट, भाबरा, उदयगढ़, बरझर, आम्बुआ, सोंडवा, छकतला, अलिराजपुर सहित अनेक स्थानों से समाज जन महिला व पुरुष शामिल होंगे। हर वर्ष मनाये जाने वाले कार्यक्रम महिलाये लाल कलर की चूंडनि, पुरुष वर्ग सफ़ेद कुर्ता पजामा पहनेगे ।बैठक मे नानपुर से जितेन्द्र वाणी, विवेकानद गुप्ता, अलिराजपुर से आशिष अगल, आम्बुआ से भरत माहेश्वरी, जोबट से प्रवीण वाणी दिलीप वाणी, सहित अनेक स्थानों से महिलाए भी शामिल हुई ।कार्यक्रम मे आभार जितेन्द्र प्रशाद वाणी ने माना, सहभोज के साथ बैठक का समापन किया गया।

 

 

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *