जितेंद्र राठौड़@झकनावदा जिले में ग्राम पंचायत झकनावदा को वैक्सीनेशन का लक्ष्य 100% प्रतिशत पूर्ण करने पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार एवं जिला कलेक्टर करेंगे सम्मानित। *यह होंगे सम्मानित* राजेश काॅसवा सांसद प्रतिनिधि, बालू मैडा प्रधान/अध्यक्ष ग्राम पंचायत झकनावदा, भीमसिंह कटारा सचिव ग्राम पंचायत झकनावदा, मलजी डामर पटवारी, हेमेंद्र कुमार जोशी प्राथमिक शिक्षक, बहादुर मैडा सेक्टर सुपरवाइजर, सविता पटलिया एएनएम, मंजू सोलंकी आशा सुपरवाइजर, आशा निनामा आशा कार्यकर्ता को जिला प्रशासन के द्वारा वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट भूमिका के लिए सम्मानित किया जाएगा। ग्राम पंचायत झकनावदा को वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट पुरस्कार मिलने पर ग्रामवासियों ने सभी को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। Post navigation वैक्सीनेशन कार्य में उत्कृष्ट भूमिका के लिए ग्राम पंचायत झकनावदा एवं जनप्रतिनिधि होंगे जिले मे सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्च की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा, जानिए किसे मिली प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारियां