salman shaikh@ Petlawad शहर के दामोदर कॉलोनी में रहने वाले वेयर हाउस के शाखा प्रबंधक का शव आज उनके घर पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। इससे कालोनी में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक विनोद पिता जगदीश सावले जो मूलतः खरगोन के रहने वाले पेटलावद वेयर हाउस में शाखा प्रबंधक के रूप में पदस्थ थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा जा रहा है, पुलिस के मुताबिक शव के पास सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, इस बारे में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है, विनोद ने आत्महत्या क्यों की इस मामले में जल्द ही खुलासा किया जाएगा। Post navigation सावधान!! झाबुआ-आलीराजपुर; आने वाले 24 घण्टे सम्भलकर रहिए; ऑरेंज अलर्ट जारी फांसी पर झुलने के पहले शाखा प्रबंधक ने लिखा सुसाइड नोट; परिवार-स्टाफ व पुलिस के लिए दिया यह संदेश