रक्षित मोदी, छकतला आज छकतला में वीसीसी के तत्वावधान में टेनिस बॉल क्रिकेट 2020 का आगाज हुआ। सामान्य समारोह मे गाव के वरिष्ठ बाबूलाल वाघेला गुलाब बाबा एवं गांव के सरपंच सुरेश भाई ने मां सरस्वती के चित्र को पूजन कर के क्रिकेट के महाकुंभ का शुभारंभ करा शुभारंभ मैच बारिया इलेवन और चिचबा इलेवन के बीच हुआ। इस टूर्नामेंट में प्रथम इनाम 21 हजार, डावर पेट्रोल पंप छकतला के ओनर शशि डावर की ओर से द्वितीय इनाम 11 हजार, सीएस किराड, विक्रम भयडिय़ा की ओर से एवं इनाम समिति की ओर से रखा गया है। इस टूर्नामेंट मे गुजरात एव मध्यप्रदेश की कुल 30 टीम भाग ले रही है। इस अवसर पर बसंत किराड, सीएस बामनिया, रविन्द्र सोनी, कपिल तोमर, इसरार पठान, राहुल ठकराव, नानजी कनेश, ब्रजेश श्रीवास्तव, अरूण कलेश, दिलु बारिया, नारायण अलावा, मोहन मोरी एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे। ) Post navigation पत्रकार कन्हैयालाल वैद्य की स्मृति में शासकीय महाविद्यालय का नामकरण किया जाए – रघु ठाकुर पानी की टंकी का सालभर पहले तत्कालीन सांसद भूरिया को गुमराह कर करवा लिया उद्घाटन आज भी ग्रामीण पुरानी पानी की टंकी का पी रहे पानी, आज हुई जनसुनवाई में शिकायत