जितेंद्र वाणी, नानपुर
नानपुर में आज वीर दुर्गादास की जयंती पर विशाल चल समारोह निकाला गया। राठौर समाज द्वारा बताया गया है कि यह जुलूस राठौड़ धर्मशाला से होकर स्कूल तिराहे से होकर दरगाह मोहल्ला से बड़चौक, राम चौक, बस स्टैंड होते हुए पूरे नगर में हर समाज के लोगों द्वारा इस जुलूस का स्वागत किया जा रहा है। जुलूस में वलीपुर धाम सरकार योगेश महाराज भी शामिल हुए जिससे यात्रा में लोगों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी पिछले कई वर्षों से नानपुर राठौड़ समाज वीर दुर्गादास जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाती आ रही है, जिसमें मरीजों को फल बांटना नानपुर स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन की सिलेंडर की व्यवस्था करना पौधारोपण रक्तदान नेत्रदान जैसे अन्य सामाजिक कार्य भी किए हैं। यात्रा में देशभक्ति के गीत पर समाज जन भी भी नाचते हुए चल रहे थे। वाणी समाज प्रजापत समाज सेन समाज माली समाज आदि जनो ने यात्रा में फूलों से स्वागत किया जिसके बाद राठौड़ धर्मशाला में गुरुजी वालीपुर की आरती की गई प्रसादी का वितरण किया गया।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *