झाबुआ। विश्व हिन्दू परिषद धर्म प्रसार विभाग द्वारा श्रावण माह में सोमवार को विषाल कावड यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी शुरुआत पवित्र तीर्थ स्थल ग्राम देवझिरी से होगी। यात्रा के शहर में प्रवेश पर जगह-जगह स्वागत के साथ राजवाड़ा चौक पर धर्मसभा का आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए विहिप के धर्म प्रसार विभाग के जिला मंत्री राजू निनामा ने बताया कि जिलेभर से बड़ी संख्या में कावड़ यात्री देवझिरी तीर्थ पर विभिन्न वाहनों के माध्यम से पहुंचेंगे और यहां शिवजी के दर्शन करने के पश्चात अपने कावड़ों में जल भरकर दोपहर करीब 12 बजे यहां से यात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा शहर के गड़वाड़ा, मोहनपुरा, अनास नदी होते हुए कृशि उपज मंडी पहुंचने पर यहां विश्राम के दौरान फरियाली खिचड़ी का आयोजन होगा। यात्रा में सभी यात्री केसरिया वेशभूषा में शिवजी के जयघोश लगाते हुए चलेंगे। नेतृत्व धर्म प्रसार विभाग के जिलाध्यक्ष रमेश निनामा द्वारा किया जाएगा।
राजवाड़़ा चौक पर धर्मसभा
पश्चात यहां ये यात्रा आगे बढ़ते हुए राजगढ़ नाका सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हुए राजवाड़ा चौक पर समापन होगा, जहां धर्मसभा होगी। धर्मसभा को अखिल भारतीय धर्म प्रसार विभाग दिल्ली से आए जुगल किशोर महाराज, प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष यशवंत बाफना, प्रांत प्रमुख संजीवसिंह, विभाग संगठन मंत्री दीपक मकवाना, विहिप के जिला प्रमुख खुमसिंह महाराज आदि द्वारा संबोधित किया जाएगा। धर्मसभा पश्चात सभी यात्री अपने गांवों में पहुंचकर भी वहां शिव मंदिरों में शिवलिंगों पर जलाभिषेक करेंगे।
फोटो 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *