अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट-
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अलीराजपुर के तत्वाधान में चीनी सामान की होली जलाई गई एवं पूर्णकालिक मंत्री सुखदेव पांचाल ने चाइनीज सामान के उपयोग न करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हम चाइनीज सामान का उपयोग करते हे जिस से वह की जीडीपी बढ़ती है जो पैसा उसको मिलता है उसके द्वारा वो पाकिस्तान के माध्यम से आतंक वाद में उपयोग किया जाता है और हमारा पैसा ही गोली के रूप में हमारे देस के सैनिकों को गीली के रूप में मिलता है और बहुत स्वदेसी कंपनी बन्द होने की कगार पर है, जिससे हमारे देश के लोगो का रोजगार छीन रहा है उसने हमारे देश की कई किलोमीटर भूमि पर कब्जा कर रखा है देश की सीमाओं पे आये दिन घुसपैठ करता है हमारे देश के जवान उसका जवाब देते हैपर हमारा भी यह कर्तव्य है कि हम चाइनीज सामान का उपयोग ना कर देश हित में हमारे देश के जवानों का साथ दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *