भूपेंद्र बरमडंलिया, मेघनगर श्रावण सोमवार के पावन पुनीत अवसर पर विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रचार जिला झाबुआ प्रखंड मेघनगर की बैठक 29 जुलाई कावड़ यात्रा को लेकर मेघनगर पुलिस लाइन के समीप नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रचार समिति के जिला प्रभारी कमल सिंह महाराज उपस्थित रहे मेघनगर प्रखंड से भी अधिक से अधिक संख्या में कांवडिय़ों को 29 जुलाई को देवझरी से मोहनपुरा से झाबुआ तक विशाल कावड़ यात्रा में सम्मिलित होंने का आवाहन किया है। इस अवसर पर वरसिंह महाराज अनसिंह मेडा, पिंजु राठौड़ समेत विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री राजू निनामा ने किया व आभार जरू डामोर ने माना। ) Post navigation बैंक ऑफ बड़ौदा ने 112वां स्थापना दिवस पर कन्या प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को स्कूल बैंक किए वितरित एसपी विनीत जैन का नवाचार : कानून व्यवस्था को बेहतरी के साथ पर्यावरण को हरा-भरा करने में जुटी पुलिस