विपुल पंचाल@झाबुआ

झाबुआ एस पी विनीत जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बताया कि विश्व स्तर पर चर्चित नन कांड झाबुआ जिले के नवापाड़ा भंडारिया में 23 सितम्बर 1998 में को रात को 2 बजे अज्ञात आरोपियों द्वारा चर्च में दरवाजे का ताला तोड़कर चर्च के अंदर प्रवेश कर कपड़े नगदी, रेडियो आदि लूट लिया। चर्च में चार महिलाए (नन )के साथ बलात्कार किया था जिसमे पुलिस द्वारा 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था व उसी समय से दो आरोपी फरार चल रहे थे।

जिस पर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सतत स्थाई एवं फरार वारंटियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे जिसके दौरान प्रतिदिन पुलिस द्वारा उनके निवास व अन्य जगह पर दबिश जी जा रही थी जिस पर कल्याणपुरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कालू पिता लिमजी निवासी छोटी ढेबर का अब ग्राम आंबा थाना कालीदेवी में रहता है जो कुछ समय पहले मजदूरी से गुजरात तरफ से आया हुआ है । मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी कल्याणपुर ने अपनी टीम के प्रधान आरक्षक राधेश्याम जाटवा व आरक्षक रवि चौहान द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए जिला पंचायत की अधिकारी बन लार गई व वहा पहुच कर लोगो से घर व टॉयलेट के पैसे मिले या नही व किसको मकान नही मिला उनका नाम लिखवाओ यह सब कर रही थी। तभी आरोपी कालू पिता लिमजी निनामा एक व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर आया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *