अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जीतेन्द्र वाणी की रिपोर्ट नानपुर- विश्व स्तरीय क्लब (MDRT)की सदस्यता हासिल करने पर Lic के सुपरवाइजर अभिकर्ता वीरेंद्र गजेंद्र प्रसाद वाणी का अमेरिका में सम्मान के लिए चयन हुआ है।गौरतलब है कि वीरेंद्र वाणी ने विकास अधिकारी अजित व्यास के मार्गदर्शन में भारतीय जीवन बीमा निगम को श्रेष्ठ व्यवसाय दिया है।इसी आधार पर उन्हें MDRT की पात्रता मिली है। विश्व के 280 देशों के आये MDRT में शामिल होकर वाणी सम्मानित होंंगे। वाणी की इस उपलब्धि पर एलआईसी की स्थानीय टीम ने अलीराजपुर बस स्टेण्ड स्थित सेटेलाइट शाखा में सम्मानित कर अभिनन्दन किया। इस मौके पर वरि.शाखा प्रबंधक पी.बी.देसाई, अलीराजपुर शाखा प्रभारी एस. एन.मेड़ा, सहा. प्र अधिकारी एन.के.वाणी, जी. एस. डावर, वरि.विकास अधिकारी बी.एन.भटेवरा, अभिकर्ता जे.वी. कोठारी, विक्रांत राठौर, दिलीप वाणी,रितेश गहलोत, सुदेश वाघेला ,अशोक पुरोहित उपस्थित थे। Post navigation राजपूत समाज के स्वास्थ्य परिचर्चा में डॉ.वाघेला ने गंभीर बीमारियों के प्रारंभिक लक्षण-बचाव-उपचार की दी जानकारी यूथ कांग्रेस टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू